Post

V
Gazipur•21 days ago

एमएलसी निर्वाचन को लेकर माइक्रो ऑब्जर्वर व मतदान कार्मिकों का प्रथम रैंडमाइजेशन

एमएलसी निर्वाचन को लेकर माइक्रो ऑब्जर्वर व मतदान कार्मिकों का प्रथम रैंडमाइजेशन

एमएलसी निर्वाचन को लेकर माइक्रो ऑब्जर्वर व मतदान कार्मिकों का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और सीडीओ आलोक प्रसाद की मौजूदगी में एनआईसी कार्यालय में पूरी हुई प्रक्रिया गाजीपुर, 9 अक्टूबर।एमएलसी निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को एनआईसी कार्यालय, गाजीपुर में माइक्रो ऑब्जर्वर एवं मतदान कार्मिकों का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न हुआ। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुबह 10 बजे आयोजित इस प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन संबंधी तैयारियों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया गया।रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला तथा मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) आलोक प्रसाद की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान एडीआईओ, एनआईसी द्वारा रैंडमाइजेशन कराया गया। मौके पर एडीईओ (निर्वाचन) एवं परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (पीडी, डीआरडीए) भी उपस्थित रहे।निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मतदान कार्मिकों एवं माइक्रो ऑब्जर्वरों से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की जा रही हैं। प्रशासन द्वारा निर्वाचन की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

1600 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts