बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने की शिष्टाचार भेंट, औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा

पटना। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्योगों के सुचारू संचालन के लिए राज्य से अनाज के निर्यात (एक्सपोर्ट) तथा राइस हस्क (धान की भूसी) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि इन संसाधनों की सुगम उपलब्धता से बिहार में स्थापित और प्रस्तावित उद्योगों को मजबूती मिलेगी तथा रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि "आप उद्योग चलाइए, सरकार आप सभी को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।" मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से उद्योग जगत में उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार मिश्रा के साथ श्री विष्णु पांडेय भी मौजूद रहे। डॉ. मिश्रा ने मुख्यमंत्री का समय देने और औद्योगिक विकास के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए आभार जताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार और उद्योग जगत के सामूहिक प्रयासों से बिहार औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। #Bihar #SamratChoudhary