छठ पूजा की रात चोरों का आतंक, तीन ट्रैक्टरों की बैटरियां और डीजल चोरी बांसगांव संदेश | बेलघाट, गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम झिनखीनी में छठ पूजा की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। चोरों ने घर के सामने खड़े तीन ट्रैक्टरों के बैटरी बॉक्स तोड़कर बैटरियां निकाल लीं और तीनों ट्रैक्टरों से डीजल भी चोरी कर लिया। वाहन मालिक रामकेश यादव के अनुसार, 15 नवंबर की रात करीब 10 बजे वह अपने घर के सामने सो रहे थे। कुछ देर बाद वह उठकर दूसरे घर चले गए। वापस लौटने पर देखा कि ट्रैक्टरों के बैटरी बॉक्स टूटे हुए थे और उनमें लगी बैटरियां गायब थीं। जांच करने पर ट्रैक्टरों से डीजल चोरी होने की भी जानकारी हुई। घटना के बाद वाहन मालिक ने बेलघाट पुलिस को सूचना देकर मामले की जांच और चोरों की तलाश करने की मांग की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व की रात हुई इस घटना से ग्रामीणों में चिंता व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।छठ पूजा की रात चोरों का आतंक, तीन ट्रैक्टरों की बैटरियां

### छठ पूजा की रात चोरों का आतंक, तीन ट्रैक्टरों की बैटरियां और डीजल चोरी बांसगांव संदेश | बेलघाट, गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम झिनखीनी में छठ पूजा की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। चोरों ने घर के सामने खड़े तीन ट्रैक्टरों के बैटरी बॉक्स तोड़कर बैटरियां निकाल लीं और तीनों ट्रैक्टरों से डीजल भी चोरी कर लिया। वाहन मालिक रामकेश यादव के अनुसार, 15 नवंबर की रात करीब 10 बजे वह अपने घर के सामने सो रहे थे। कुछ देर बाद वह उठकर दूसरे घर चले गए। वापस लौटने पर देखा कि ट्रैक्टरों के बैटरी बॉक्स टूटे हुए थे और उनमें लगी बैटरियां गायब थीं। जांच करने पर ट्रैक्टरों से डीजल चोरी होने की भी जानकारी हुई। घटना के बाद वाहन मालिक ने बेलघाट पुलिस को सूचना देकर मामले की जांच और चोरों की तलाश करने की मांग की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व की रात हुई इस घटना से ग्रामीणों में चिंता व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।