Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 9 hours ago

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी अधिकारियों की जवाबदेही : जिलाधिकारी

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी अधिकारियों की जवाबदेही : जिलाधिकारी
आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी अधिकारियों की जवाबदेही : जिलाधिकारी लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा, स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश गाजीपुर, 21 नवंबर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों की विभागवार बिंदुवार समीक्षा करते हुए उनके निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी विभाग की शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं जानी चाहिए। सभी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करें और शिकायत की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करने के बाद उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व, पुलिस, विकास, चकबंदी और विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों का स्थलीय सत्यापन कर पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने पर जोर दिया।समीक्षा के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों, तहसीलदार सदर, खंड विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद सहित उन अधिकारियों के प्रति जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई, जिनके विभागों में शिकायतों के निस्तारण के बाद सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुए थे। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायत का निस्तारण करने के बाद संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से स्वयं संपर्क कर उसका फीडबैक अवश्य प्राप्त करें, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि शिकायत का समाधान वास्तव में हुआ है या नहीं।जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, खानापूर्ति अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वेद सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
106 likes
1,063 views0 comments0 shares