Post

Ved Pandey
Gazipur•about 3 hours ago

हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को अर्जुन अवार्ड मिलने से गाजीपुर गौरवान्वित

हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को अर्जुन अवार्ड मिलने से गाजीपुर गौरवान्वित

हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को अर्जुन अवार्ड मिलने से गाजीपुर गौरवान्वित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में किया सम्मानित, क्रीड़ा अधिकारी एवं प्रशिक्षकों ने दी बधाई गाजीपुर, 13 नवंबर। जनपद के प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर जिले में हर्ष और गौरव का माहौल है। राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें अर्जुन अवार्ड प्रदान किया। यह सम्मान उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, अनुशासन, खेल भावना और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतिफल है।राजकुमार पाल की इस उपलब्धि से न केवल जनपद गाजीपुर और उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ा है। हॉकी के मैदान पर उनके शानदार प्रदर्शन और भारतीय हॉकी टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान ने उन्हें देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनाया है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को खेलों के प्रति समर्पित रहने तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी।जनपद के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि राजकुमार पाल ने अपनी प्रतिभा, लगन और मेहनत के बल पर देश में विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी यह सफलता वर्षों के संघर्ष और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद एवं समस्त प्रशिक्षकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा जताई कि राजकुमार पाल भविष्य में भी भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे। ।

0 likes
0 comments0 shares