Post

Pradhan Pravasi
Gorakhpur•21 days ago

*ग्राम पंचायत बड़गहन में श्रद्धापूर्वक मनाया गया मान्यवर कांशीराम साहब का परिनिर्वाण

*ग्राम पंचायत बड़गहन में श्रद्धापूर्वक मनाया गया मान्यवर कांशीराम साहब का परिनिर्वाण

*ग्राम पंचायत बड़गहन में श्रद्धापूर्वक मनाया गया मान्यवर कांशीराम साहब का परिनिर्वाण दिवस* सहजनवा गोरखपुर बहुजन समाज के महानायक, बामसेफ, DS-4 एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस पर ग्राम पंचायत बड़गहन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, दूरदर्शी विचारों और सामाजिक परिवर्तन के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविकान्त उर्फ लालू, क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ ब्लॉक अध्यक्ष, पिपरौली ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने अपना संपूर्ण जीवन शोषित, वंचित, दलित एवं उपेक्षित समाज को जागरूक, संगठित और सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक समानता और आत्मसम्मान की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब का जीवन केवल एक व्यक्ति का संघर्ष नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और बहुजन समाज के स्वाभिमान की ऐतिहासिक गाथा है। उनका संदेश था कि समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा, संगठन, जागरूकता और अधिकारों की समझ से ही संभव है। रविकान्त उर्फ लालू ने युवाओं एवं उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे महापुरुषों के विचारों को केवल स्मरण तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने आचरण और सामाजिक जीवन में उतारें। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी सार्थक होगी, जब हम समाज में व्याप्त भेदभाव, असमानता और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा, समानता, भाईचारे और स्वाभिमान का महत्व समझाएंगे। कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज की एकता, सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर चन्दन, राहुल, नवीन, प्रिंस आर्या, राजकपूर, शन्नी, दुर्गेश कुमार, अभय, हर्ष कुमार, आदर्श सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। मान्यवर कांशीराम साहब के विचार, संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन का संदेश सदैव आने वाली पीढ़ियों को जागरूक, संगठित और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

1600 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts