Gorakhpur•about 14 hours ago
डीपीआरओ ने भुसवल बुजुर्ग ग्राम पंचायत के विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बांसगांव संदेश। जिले में ग्राम पंचायतों के निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने भुसवल बुजुर्ग ग्राम पंचायत स्थित विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) सौम्यशील सिंह ने विद्यालय पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी मु. शकील अहमद, एडीओ पंचायत रमेश चंद्र, प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह, खंड प्रेरक हेमंत वर्मा सहित विद्यालय के अध्यापक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
अधिकारियों के अचानक विद्यालय पहुंचने से कर्मचारियों में हलचल रही। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं और संबंधित कार्यों की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों एवं विद्यालय के शिक्षकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
79 likes
791 views0 comments0 shares