Gorakhpur•1 day ago
ध्रुव को कठोर तपस्या से मिला उच्च स्थान आचार्य नारायण दत्त

चौरी चौरा गोरखपुर।ध्रुव ने कठोर तपस्या कर उच्च स्थान प्राप्त किया उक्त बाते डुमरी खास में यजमान वीरेंद्र पांडेय इंदु पांडेय द्वारा आयोजित
श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आचार्य नारायण दत्त त्रिपाठी ने कही उन्होंने ध्रुव चरित्र और भगवान शिव-पार्वती विवाह का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उन्होंने भक्त ध्रुव की अटूट श्रद्धा, दृढ़ संकल्प और कठिन तपस्या का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि सच्चे मन से की गई भक्ति कभी निष्फल नहीं होती। बालक ध्रुव ने अपनी अडिग साधना और प्रभु के प्रति समर्पण से भगवान को प्रसन्न कर लिया।
शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए आचार्य ने भगवान शिव की महिमा, माता पार्वती की तपस्या और उनके अटूट प्रेम को विस्तार से बताया। कथा के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि श्रद्धा, विश्वास, त्याग और समर्पण से ही जीवन में आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति होती है।
अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य श्रीनारायण पांडेय, राजेंद्र पांडेय,गणेश मणि त्रिपाठी नीरज पांडेय, लालबचन पांडेय, डब्लू तिवारी सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।
93 likes
931 views0 comments0 shares