Post

Dk Pandey
Gorakhpur•1 day ago

छठ घाटों पर व्यवस्थाएं परखने उतरे चेयरमैन, सफाई से लेकर रोशनी तक दिए सख्त निर्देश

छठ घाटों पर व्यवस्थाएं परखने उतरे चेयरमैन, सफाई से लेकर रोशनी तक दिए सख्त निर्देश

घघसरा, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत घघसरा में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धा और आस्था के इस महापर्व पर व्रतियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने अधिशाषी अधिकारी अमित नायक के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने जेठू नगर, हनुमंत नगर, अटल नगर, डुमरी, परशुराम नगर और दीनदयाल नगर सहित कई घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पर्व से पहले सभी घाटों की सफाई पूरी कर ली जाए। कहीं भी गंदगी न दिखाई दे और घाटों पर पर्याप्त रोशनी के साथ स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने चूने का छिड़काव, कूड़े का समय से उठान और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम दुरुस्त रखने को कहा। प्रभाकर दुबे ने कहा कि छठ महापर्व लोकआस्था और पवित्रता का प्रतीक है। नगर पंचायत की प्राथमिकता है कि व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नगर पंचायत प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान अखिलेश गुप्ता, प्रशांत, अमरेंद्र त्रिपाठी, मनोज गौड़, नगर पंचायत के कर्मचारी, सभासद एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares