Gorakhpur∨

Post

Kailash Bihari
Sonbhadra•11 minutes ago

श्रद्धा और सेवा के साथ श्री आश्रम बौद्ध विहार में मन वर्षा वास समापन समारोह

Slide 1
Slide 2
1/2
श्रद्धा और सेवा के साथ श्री आश्रम बौद्ध विहार में मना वर्षावास समापन समारोह अधिवक्ता विकास शाक्य के नेतृत्व में हुआ आयोजन, 500 से अधिक लोगों को वितरित किए गए राशन पैकेट सोनभद्र। श्री आश्रम बौद्ध विहार में वर्षावास समापन समारोह श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। अधिवक्ता विकास शाक्य के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश से पहुंचे बौद्ध भिक्षुओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर बौद्ध परंपरा के अनुसार चिवर दान कार्यक्रम आयोजित कर भिक्षुओं को चिवर भेंट किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की मौजूदगी रही। आयोजन के दौरान 500 से अधिक लोगों को पांच-पांच राशन बैग वाले पैकेट वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने के साथ ही समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता विकास शाक्य ने कहा कि बौद्ध परंपरा में वर्षावास का विशेष महत्व है। इस अवधि में बौद्ध भिक्षु एक स्थान पर रहकर साधना, तपस्या और धार्मिक अनुशासन का पालन करते हैं। वर्षावास की समाप्ति पर चिवर दान की परंपरा निभाई जाती है, जिसके माध्यम से भिक्षुओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्षावास समापन समारोह केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह त्याग, तपस्या, करुणा, दान और मानव सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर भी है। कार्यक्रम में बौद्ध भिक्षुओं, ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की सक्रिय सहभागिता से पूरा परिसर धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना के वातावरण से सराबोर रहा।
91 likes
910 views0 comments0 shares