Gorakhpur•about 9 hours ago
बी०आई०टी० में दो दिवसीय टेकजेनेसिस का हुआ समापन
बी०आई०टी० में दो दिवसीय टेकजेनेसिस का हुआ समापन।
सहजनवा गोरखपुर बुद्धा इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गीडा, गोरखपुर मे दो दिवसीय टेक-जेनिसिस का समापन हुआ। इस टेक-जेनिसिस महोत्सव में गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बस्ती, खलीलाबाद जनपद के सैकड़ों विद्यालयों के हजारों छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस महोत्सव में तकनीकी, ब्रेनविटा व नवाचार से संम्बंधित दर्जनों प्रतियोगिताएँ एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो० के०पी० सिंह कुलपति, डी०डी०यू० गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डा० आर० ए० अग्रवाल जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का समय तकनीकी एवं नवाचार का है। यदि आप सभी इस डिजिटल क्रान्ति के युग में तकनीकी का इस्तेमाल कर अपने नवाचार को इस मंच के माध्यम से आम जनमानस तक पहुंचाते हैं तो निश्चित ही यह क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर हो राष्ट्रहित में अपना योगदान सुनिश्चित करेगा। उन्होनें कहा कि आप सभी ईमानदारी व धैर्य के साथ कठिन परिश्रम व लगन से अपने कार्य को अनुशासित तरीके से करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। अन्त में बी०आई०टी० संस्थान व आयोजन समिति को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई देते हुए सभी प्रतियोगी छात्रों को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की।
कार्यक्रम में विजयी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा ऐसे कार्यक्रम हमारे ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने और अपने कौशल को नवाचार के माध्यम से प्रदर्शित करने का अच्छा मौका है। हमारी सरकार सदैव ऐसे संस्थान व छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध है। भारत को विश्वगुरू बनाने का जो सपना हमारे प्रधानमंत्री जी ने देखा है, इस तरह के कार्यक्रमों से हम सभी एक दिन जरूर विकसित देश की श्रेणी में शामिल होगे एवं सम्पूर्ण विश्व में भारत के तकनीकी व नवाचार का झण्डा फहराने का काम करेंगे।
संस्थान के अध्यक्ष डा० आर० ए० अग्रवाल जी ने अपने उदबोधन में कहा कि शिक्षा और मेंहनत का कोई विकल्प नही है अगर आज आप लगन एवं ईमानदारी से अध्ययनरत रहेंगे तो आपका भविष्य उज्जवल होगा। अगर आज के समय को आपने व्यर्थ गंवाया तो आपका भविष्य अंधकरामय रहेगा। दुनिया जीतने वाले को हमेशा याद रखती है हारने वाले को नहीं इसलिए प्रतियोगिता में आप सबका ये सदैव प्रयास रहे कि सर्वोतम प्रदर्शन कर जीत हासिल करनी है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेक श्रीवास्तव, चेयरमैन रैम्पस ग्रुप, अर्चना प्रधान प्रधानाचार्य, जी०डी० गोयंका, रामकुमार श्रीवास्तव प्राचार्य रैम्पस स्कुल सहित मण्डल के अनेको कालेज के प्रधानाचार्य, शिक्षक व हजारो की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। संस्थान के सचिव डॉ० रजत अग्रवाल ने अतिथियों प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का बी०आई०टी० संस्थान के आगमन पर स्वागत किया एवं विभिन्न विद्यालयों से आये प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को सम्मानित भी किया। भविष्य में भी बी०आई०टी० संस्थान छात्रों के चौमुखी विकास के लिए इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन करता रहेगा। छात्र एवं छात्राओं के लिए भोजन यातायात एवं उपहार की निशुल्क व्यवस्था बी०आई०टी० संस्थान द्वारा की गई थी।
कार्यक्रम में संस्थान निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, महानिदेशक डॉ. गोविंद पाण्डेय, विजय श्रीवास्तव, उज्जवल श्रीवास्तव, डॉ. रूप रंजन, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. अरुण पाण्डेय, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अभिनव श्रीवास्तव, ई० अंकुर कुमार, अनिल चौधरी, अंकित पाण्डेय, नेहा श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता एवं एहराज सिद्दीकी सहित संस्थान के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संस्थान की ओर से अतिथियों, विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विद्यार्थियों के लिए भोजन, जलपान, यातायात एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।
67 likes
674 views0 comments0 shares