Post

S
Azamgarh•16 days ago

मिशन शक्ति के तहत 100 महिलाओं और बालिकाओं को किया गया सम्मानित

मिशन शक्ति के तहत 100 महिलाओं और बालिकाओं को किया गया सम्मानित

आजमगढ़। शारदीय नवरात्रि एवं मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र एवं एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने महिला खिलाड़ियों, छात्राओं, दिव्यांग महिलाओं, चिकित्सकों, नर्सों, शिक्षिकाओं और सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज जायसवाल, क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उपनिरीक्षक ज्ञान चंद्र पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। आजमगढ़ पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

1100 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts