Gorakhpur•about 10 hours ago
तरैना नाले में पुल के नीचे मिला तीन माह के शिशु का शव, मची सनसनी

मदरिया ।
-------------
सुबह टहलने निकले लोगों ने पानी में उतराता देखा शव, लाल स्वेटर पहने था शिशु; पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच...
गोला थाना क्षेत्र के जानीपुर चौकी अंतर्गत ग्राम जप्ती के पूरब स्थित तरैना नाले में रविवार तड़के पुल के नीचे करीब तीन माह के अज्ञात शिशु का शव उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
लाल स्वेटर पहने था शिशु
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के कुछ लोग जप्ती गांव के पूरब तरैना नाले पर बने पुल की तरफ टहलने निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर पुल के नीचे नाले के पानी में उतराते एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। पास जाकर देखने पर वह शिशु का शव निकला। शिशु के शरीर पर लाल रंग का स्वेटर था।
पहचान कराने में जुटी पुलिस
इसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जानीपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, मृत शिशु की उम्र करीब तीन माह बताई जा रही है। वह लड़का है और फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
शिशु का शव नाले में कहां से और किन परिस्थितियों में पहुंचा, इसका भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
69 likes
692 views0 comments0 shares