Gorakhpur∨

Post

Anoj. Tiwari
Deoria•about 8 hours ago

कुशहरी महोत्सव में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का विधायक ने किया निरीक्षण।

Slide 1
Slide 2
1/2
कुशहरी महोत्सव में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का विधायक ने किया निरीक्षण 22 नवंबर को आयोजित होगा सामूहिक विवाह समारोह, व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के दिए निर्देश देवरिया, 18 नवंबर। कुशहरी महोत्सव के अंतर्गत आगामी 22 नवंबर को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का बुधवार को रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय भी उपस्थित रहे। विधायक ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर आयोजन से जुड़ी तैयारियों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से तैयारियों के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि आयोजन से जुड़े सभी कार्य समय से पूरे कर लिए जाएं, ताकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले जोड़ों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
64 likes
641 views0 comments0 shares