Gorakhpur∨

Post

Dk Pandey
Gorakhpur•about 7 hours ago

शिक्षण नवाचारों से संवरेगा बच्चों का भविष्य, शिक्षक संकुल बैठक में बनी बेहतर शिक्षा की रणनीति

शिक्षण नवाचारों से संवरेगा बच्चों का भविष्य, शिक्षक संकुल बैठक में बनी बेहतर शिक्षा की रणनीति

घघसरा, गोरखपुर। विकासखंड पाली के संकुल बनौली अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पट्टी धर्मदास में मंगलवार, 17 नवंबर को शिक्षक संकुल बैठक आयोजित की गई। इसमें परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, शैक्षणिक उन्नयन और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे शिक्षकों ने अपने अनुभव और शिक्षण नवाचार साझा किए। आधुनिक एवं रुचिकर शिक्षण पद्धतियों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने, कक्षा शिक्षण को प्रभावी बनाने और बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर जोर दिया गया। शिक्षक संकुल गणेश कुमार, अनिल विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार यादव, प्रशांत चौरसिया, इंदु प्रकाश चौबे, ध्रुव पाण्डेय, आकाश सिन्हा, सुशील कुमार मल्ल एवं उपेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने विचार रखे। सभी ने आपसी सहयोग और नियमित संवाद से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।

100 likes
1,004 views0 comments0 shares