Post

Ayush Tiwari
Gorakhpur•10 days ago

गगहा में सैनिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय या स्टेडियम बनाने की मांग,

गगहा में सैनिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय या स्टेडियम बनाने की मांग,

गगहा में सैनिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय या स्टेडियम बनाने की मांग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, पूर्वांचल प्रांत उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री एवं एसएस फाउंडेशन के निदेशक अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ ने लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर गोरखपुर के गगहा क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थान अथवा खेल स्टेडियम स्थापित कराने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने रक्षा मंत्री को मांग पत्र सौंपकर ग्राम सभा ठठोली के ग्राम टेकुवा दर्जी में भारतीय सेना के नाम दर्ज बताई जा रही लगभग 25 एकड़ भूमि के उपयोग की संभावनाओं पर विचार करने का अनुरोध किया। मांग पत्र में अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ ने कहा कि बांसगांव तहसील के गगहा विकासखंड स्थित टेकुवा दर्जी गांव में सेना के पड़ाव के नाम से दर्ज बताई जा रही इस भूमि का जनहित में उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि संबंधित अभिलेखों, भूमि की मौजूदा स्थिति और लागू नियमों की जांच कराकर यहां सैनिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय अथवा आधुनिक खेल स्टेडियम स्थापित करने की संभावनाओं का आकलन किया जाए। उन्होंने रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि संबंधित अधिकारियों के माध्यम से भूमि का निरीक्षण कराया जाए और नियमानुसार आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त कर उपयुक्त परियोजना की दिशा में पहल की जाए। शिक्षा और खेल सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ ने कहा कि गगहा क्षेत्र में सैनिक स्कूल की स्थापना होने से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। वहीं, केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। खेल स्टेडियम बनने से स्थानीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा विकसित करने और प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की परियोजना से गगहा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा, खेल तथा सामाजिक विकास को गति मिल सकती है। उन्होंने रक्षा मंत्री से प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित करने का अनुरोध किया। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कमांडो संतोष सिंह, आशीष सिंह, रविन्द्र सिंह, विशालध्वज सिंह, अभिषेक सिंह गौरव और विवेक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

600 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts