Gorakhpur∨

Post

Amit Singh
Gorakhpur•about 5 hours ago

भूमिपूजन: बाबा साहेब की प्रतिमा का हुआ जीर्णोद्धार

भूमिपूजन: बाबा साहेब  की प्रतिमा का हुआ जीर्णोद्धार
बाबा साहेब की प्रतिमा का हुआ जीर्णोद्धार पिपरौली गोरखपुर बांसगांव संदेश। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को राउतपार सरैया में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का भूमिपूजन कर कार्य की शुरुआत कराई। आयोजन को लेकर स्थानीय क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल उपस्थित रहे। उन्होंने भूमिपूजन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि संविधान दिवस का दिन सामाजिक समरसता, समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है। विधायक ने जानकारी दी कि ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भीटी खोरिया, नेवास और राउतपार सरैया में स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन स्थलों के सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी और आने वाली पीढ़ियां संविधान निर्माता के योगदान से प्रेरणा ले सकेंगी। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के विचारों और उनके द्वारा दिए गए संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रतिमा स्थल के व्यवस्थित जीर्णोद्धार कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का संकल्प लिया तथा क्षेत्र में सौहार्द और विकास की भावना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान पिपरौली ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, रवि प्रताप सिंह, चन्द्रभूषण पाण्डेय उर्फ सोनू, जनार्दन श्रीवास्तव, संदीप भारती, रामबुझारत पासी, श्रीराम शर्मा, अजय पांडेय, सुरजीत सिंह, और इन्द्र निगम सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
101 likes
1,013 views0 comments0 shares