Post

Anoj. Tiwari
Deoria•about 2 hours ago

खनन, आबकारी एवं राजस्व वसूली के लक्ष्यों को समय से पूरा करें अधिकारी, डीएम।

खनन, आबकारी एवं राजस्व वसूली के लक्ष्यों को समय से पूरा करें अधिकारी, डीएम।

खनन, आबकारी एवं राजस्व वसूली के लक्ष्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : डीएम। अवैध खनन और अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश, गन्ना किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण। देवरिया, 5 नवंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खनन, आबकारी, स्टाम्प, राजस्व वसूली एवं गन्ना विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों की राजस्व प्राप्तियों एवं निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी कार्ययोजना बनाकर राजस्व प्राप्तियों में तेजी लाएं तथा लंबित वसूली के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। खनन विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जाए तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। खनन एवं परिवहन विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्रवाई सुनिश्चित करें। खनन एवं भूमि अधिग्रहण से संबंधित लंबित प्रकरणों का भी नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किया जाए। आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्धारित राजस्व लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्तियों की जानकारी ली और लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने तथा नियमित छापेमारी एवं प्रवर्तन कार्रवाई करने को कहा। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने पर जोर दिया। स्टाम्प विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व प्राप्तियों की स्थिति की जानकारी लेते हुए स्टाम्प शुल्क से संबंधित निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने तथा राजस्व हानि रोकने के लिए प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। गन्ना विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने गन्ना किसानों से संबंधित कार्यों एवं गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित कराने तथा उनकी समस्याओं और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और संबंधित अधिकारी नियमित रूप से भुगतान एवं अन्य कार्यों की समीक्षा करें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं तत्परता से निर्वहन करें। राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के साथ ही विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। जनहित से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा आपसी समन्वय के साथ समस्याओं का समाधान किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रकाश राठौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares