Post

Bhola Gaur
Gorakhpur•32 minutes ago

बेलघाट क्षेत्र में धूमधाम से हुआ मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन

बेलघाट क्षेत्र में धूमधाम से हुआ मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन

बेलघाट क्षेत्र में धूमधाम से हुआ मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन, नम आंखों से दी गई विदाई ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच सोपाई घाट पुल पर हुआ विसर्जन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन। बेलघाट, गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और माता के जयकारों के साथ विसर्जन यात्रा निकाली। बेलघाट के सोपाई घाट पुल पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे, ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते और एक-दूसरे को गुलाल लगाते नजर आए। रंग-गुलाल उड़ाते हुए पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मां लक्ष्मी को विदाई देते समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। लोगों ने नम आंखों से मां को विदाई देते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की तथा परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। वहीं, प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। विसर्जन मार्ग के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और निगरानी के बीच सभी प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

0 likes
0 comments0 shares