Gorakhpur∨

Post

ADITYA KUMAR MISHRA
Deoria•about 8 hours ago

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

Slide 1
Slide 2
1/2
देवरिया में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, पुलिस-परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान पुरवा तिराहे पर बिना हेलमेट, तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर और अवैध काली फिल्म वाले वाहनों की जांच देवरिया । बांसगांव सन्देश। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए देवरिया पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। रविवार को पुरवा तिराहे पर एआरटीओ धर्मेंद्र कुशवाहा एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान एवं सीज की कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बाइक पर तीन सवारी बैठाने, मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने तथा वाहनों के शीशों पर अवैध काली फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, दोपहिया वाहनों पर निर्धारित संख्या में सवारी बैठाने तथा वाहनों में मानक के अनुरूप साइलेंसर एवं अन्य उपकरणों का प्रयोग करने की अपील की गई। साथ ही वाहनों के शीशों पर अवैध काली फिल्म का प्रयोग न करने की हिदायत दी गई ।
66 likes
655 views0 comments0 shares