Post

P
Deoria•14 days ago

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन के डीएम की सांकेतिक भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकिया।

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन के डीएम की सांकेतिक भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकिया।

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन के डीएम की सांकेतिक भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकियां। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की पहल पर मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली जानने का अवसर। देवरिया, 16 अक्टूबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की पहल पर मिशन शक्ति अभियान फेज 6 के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बैतालपुर की चार छात्राओं को सांकेतिक रूप से एक दिन के जिलाधिकारी की भूमिका निभाने का अवसर मिला। छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझा तथा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। सांकेतिक रूप से एक दिन के जिलाधिकारी की भूमिका निभाने वाली छात्राओं में कक्षा सात की रानीका पाण्डे, कक्षा आठ की मानवी पटेल एवं पलक पटेल तथा कक्षा नौ की रागिनी यादव शामिल रहीं। इस दौरान छात्राओं को जनसुनवाई में शिकायतों के पंजीकरण, उनके संबंधित विभागों को प्रेषण, कार्रवाई की निगरानी और समयबद्ध निस्तारण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। छात्राओं ने प्रशासनिक कार्यों से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करने के लिए उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना आवश्यक है। प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित होने से बालिकाओं को जनसेवा, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्ध कार्रवाई के महत्व को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि बालिकाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उचित मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अवसर मिलने पर वे हर क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम बालिकाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और भविष्य में जिम्मेदार भूमिकाएं निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी की इस पहल से छात्राओं को प्रशासनिक व्यवस्था को करीब से समझने तथा समाज और देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) चंद्रेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. राम जियावन मौर्य, अपर उपजिलाधिकारी (एएसडीएम) अखिलेश सिंह यादव एवं नम्रता सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

901 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts