Post

Bhola Gaur
Gorakhpur•about 15 hours ago

ग्राम सभा भरसी के प्रधान प्रतिनिधि हरिकेश यादव के निधन से गांव मे शोक की लहर

ग्राम सभा भरसी के प्रधान प्रतिनिधि हरिकेश यादव के निधन से गांव  मे शोक की लहर

ग्राम सभा भरसी के प्रधान प्रतिनिधि हरिकेश यादव के निधन से गांव में शोक की लहर रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना बेलघाट, गोरखपुर। ग्राम सभा भरसी के प्रधान प्रतिनिधि श्री हरिकेश यादव के आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। उनके परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में गहरा दुख है। हरिकेश यादव के निधन की सूचना पर रिश्तेदारों, मित्रों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सभी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया। बताया जाता है कि हरिकेश यादव केनिधन से परिवार के साथ-साथ गांव और समाज को भी अपूरणीय क्षति पहुंची है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें

0 likes
0 comments0 shares