Post

V
Bahraich•27 days ago

4.60 से अधिक छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंची छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति

4.60 से अधिक छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंची छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति

4.60 से अधिक छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंची छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि वर्चुअल माध्यम से भेजी गई रू. 1.48 करोड़ से अधिक धनराशि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विकास भवन में हुआ सजीव प्रसारण जनपद के 4703 छात्र-छात्राएं हुई लाभान्वित चित्र संख्या 00 से 00 तक तथा फोटो कैपशन बहराइच 03 अक्टूबर। लोक सभागार में लखनऊ में आयोजित समारोह में मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश के अल्प आय वर्ग के पूर्वदशम कक्षा 09 व 10 तथा दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु रू. 1.48 करोड़ से अधिक धनराशि के वर्चुअल हस्तान्तरण किया तथा छात्र-छात्राओं को प्रमाण का वितरण किया। जिससे जनपद बहराइच सामान्य वर्ग के 1099, अनुसूचित वर्ग के 714, अन्य पिछड़ा वर्ग के 2170 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 720 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुईं। इस अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित छात्रवृत्ति स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरण समारोह में राज्य स्तर पर लोकभवन सभागार लखनऊ में आयोजित मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल व मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ लगभग 100 छात्र-छात्राओं को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर जिला विकास अधिकारी राज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मंजरी भारद्वाज, जिला अल्पसंख्यक कल्याण मोहम्मद खालिद सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा उनके अभिभावकगण मौजूद रहे। :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः वकील अहमद कीरिपोर्ट

2200 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts