Gorakhpur∨

Post

Dk Pandey
Gorakhpur•about 9 hours ago

छठ घाट पर गूंजा आस्था का जयघोष, डॉ. प्रभाकर वर्धन राज ने फीता काटकर किया उद्घाटन

छठ घाट पर गूंजा आस्था का जयघोष, डॉ. प्रभाकर वर्धन राज ने फीता काटकर किया उद्घाटन

घघसरा, गोरखपुर । लोक आस्था के महापर्व छठ पर ग्राम पंचायत डुमरी का छठ घाट भक्तिमय माहौल में श्रद्धा और उल्लास का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. प्रभाकर वर्धन राज उर्फ नीतू मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर छठ घाट का भव्य उद्घाटन किया। उनके पहुंचते ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन के बाद डॉ. प्रभाकर वर्धन राज ने हजारों श्रद्धालुओं के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना में सहभागिता की। भगवान सूर्यदेव को नमन कर उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं के पारंपरिक छठ गीत और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। डॉ. प्रभाकर वर्धन राज की मौजूदगी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। छठी मैया की आराधना और सामाजिक एकजुटता के बीच कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

53 likes
527 views0 comments0 shares