Post

Anup Singh Rudrapur
Deoria•8 days ago

भुजौली कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, तीन युवक और तीन युवतियां हिरासत

भुजौली कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, तीन युवक और तीन युवतियां हिरासत में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई, मकान में लगाया गया ताला बांसगांव संदेश रुद्रपुर देवरिया। शहर की भुजौली कॉलोनी में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सदर कोतवाली पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर की गई इस कार्रवाई के दौरान मौके से तीन युवक और तीन युवतियां मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सभी छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए सदर कोतवाली ले गई। जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के एक किराये के मकान में संदिग्ध गतिविधियां होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कार्रवाई के दौरान सदर तहसीलदार अलका सिंह भी मौजूद रहीं। छापेमारी के बाद मकान पर ताला लगा दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मकान एक व्यक्ति ने किराये पर लिया था। आसपास के लोगों का कहना है कि वहां काफी समय से युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। हालांकि, इन गतिविधियों के संबंध में स्थानीय लोगों को किसी अवैध कार्य की आधिकारिक जानकारी नहीं थी। मकान और किरायेदारी से जुड़े तथ्यों की जांच कार्रवाई के बाद पुलिस मकान से जुड़े तथ्यों, वहां मौजूद लोगों की गतिविधियों और किरायेदारी के संबंध में जानकारी जुटा रही है। सदर कोतवाल शशि भूषण राय के अनुसार, छापेमारी के दौरान कुछ संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

301 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts