Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 1 hour ago

चोरी की बैट्री के साथ नोनहरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चोरी की बैट्री के साथ नोनहरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चोरी की बैट्री के साथ नोनहरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ट्रैक्टर की चोरी हुई बैट्री बरामद, 20 वर्षीय मनीष यादव गिरफ्तार जखनियां (गाजीपुर)। बांसगांव संदेश। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर की एक बैट्री भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, बुधवार 25 नवंबर को उपनिरीक्षक राजीव कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ आरीपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुकदमा अपराध संख्या 355/2026, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीष यादव पुत्र श्रीराम यादव, निवासी ग्राम रानीपुर, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर की एक बैट्री बरामद की है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नोनहरा थाने में चोरी के मुकदमे के अतिरिक्त वर्ष 2021 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार पाण्डेय मय हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।
88 likes
883 views0 comments0 shares