Post

Dk Pandey
Gorakhpur•17 days ago

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत छात्राओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत छात्राओं को किया जागरूक

गगहा गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत थाना गगहा पुलिस ने आज राधिका इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने किया। इस दौरान कॉलेज की एनसीसी महिला कैडेट्स को यातायात नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व, यातायात नियमों के पालन, आत्मरक्षा के गुर तथा साइबर अपराध से बचाव के बारे में बताया। साथ ही वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी-112, चाइल्ड लाइन 1098 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता समझाई गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि किसी भी परेशानी में महिलाएं बिना डर के पुलिस की मदद लें, पुलिस हर समय उनके साथ है।

1201 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts