Post

minhaj ali siddiquial
Gorakhpur•8 days ago

सेराज अहमद कुरैशी सम्राट अशोक अवार्ड से हुए सम्मानित

सेराज अहमद कुरैशी सम्राट अशोक अवार्ड से हुए सम्मानित

सेराज अहमद कुरैशी सम्राट अशोक अवार्ड से हुए सम्मानित। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए संघर्षशील व्यक्तित्व को मिला सम्मान। गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। वरिष्ठ पत्रकार, संपादक एवं इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी को पत्रकारिता, पत्रकार हितों और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्राट अशोक अवार्ड से सम्मानित किया गया। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा), उत्तर प्रदेश-पूरब के तत्वावधान में वरिष्ठ अधिवक्ता गुरु प्रसाद मदन व सहायक नगर आयुक्त गोरखपुर सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने जिला अधिवक्ता बार एसोसिएशन, कलेक्ट्रेट कचहरी, गोरखपुर में आयोजित धम्म विजय दशमी एवं सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। सेराज अहमद कुरैशी ‘इंडिया खबर’ एवं ‘बेबाक सहाफी’ समाचार पत्रों के प्रधान संपादक हैं। प्रेस मिडिया इंग्लिश डेली न्यूज पेपर(हैदराबाद) के नार्थ आप्रेशनल हेड व अनवारुल टाइम्स हिन्दी दैनिक समाचार पत्र (लखनऊ) से भी जुड़े है। वे पत्रकारिता को जनसेवा, जनजागरण और लोकतंत्र की मजबूती का माध्यम मानते हैं। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान, अधिकारों, चिकित्सा, आवास, पेंशन और कल्याणकारी सुविधाओं जैसे मुद्दों को उठाना उनके कार्यों का प्रमुख हिस्सा है। वर्ष 2008 में स्थापित इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के माध्यम से वे देश के विभिन्न राज्यों तथा नेपाल में पत्रकारों को संगठित करने, सम्मेलनों, बैठकों और सम्मान समारोहों के आयोजन तथा पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के प्रयासों से जुड़े हैं। संगठन पत्रकारों पर हमलों, उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के मामलों में निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई तथा सुरक्षित पत्रकारिता का वातावरण सुनिश्चित करने की मांग उठाता रहा है। उनके व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण पक्ष मानवाधिकार, सामाजिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता है। वे दलित, वंचित, शोषित, अल्पसंख्यक और कमजोर वर्गों की समस्याओं को पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाने तथा समानता, शिक्षा, न्याय और सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हैं। हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई एकता, आपसी भाईचारा और मानवता का संदेश भी उनके सामाजिक सरोकारों का हिस्सा है। कृषि विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, भाषा, अध्ययन, अनुसंधान, विश्लेषण और शोधपरक पत्रकारिता जैसे विषयों पर जनजागरूकता को वे समाज की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं। पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं को सामने लाना और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जवाबदेही को मजबूत करना उनके सार्वजनिक जीवन की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। सम्राट अशोक अवार्ड उनके पत्रकारिता संबंधी योगदान, संगठनात्मक सक्रियता और सामाजिक सरोकारों को मिली महत्वपूर्ण पहचान है। यह सम्मान पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता और समाज में प्रेम, शांति एवं भाईचारे को मजबूत करने के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रेरणा प्रदान करता है। सेराज अहमद कुरैशी को सम्राट अशोक अवार्ड मिलने पर प्रेम मिडिया इंग्लिश डेली के प्रधान सम्पादक मोहम्मद परवेज़, आल न्यूज टाइम्स हिन्दी दैनिक के प्रधान सम्पादक मसूद जावेद कादरी, अनवारुल टाइम्स हिन्दी दैनिक के प्रधान सम्पादक मोहम्मद अनवारुल हक, जे के आबजर्वर के प्रधान सम्पादक मंजूर अहमद पखतून, भारतानाडु तेलगू दैनिक के प्रधान सम्पादक मुल्लापुडी सईकुमार, दैनिक लोकतांत्रिक जंग के प्रधान सम्पादक जावेद खान, जलजला टाइम्स के प्रधान सम्पादक आमेर खान, मोहम्मद ताबिश, सैय्यद अनवर कादरी, मिथिलेश कुमार, नवेद आलम, आशुतोष कुमार, सतीश मणि त्रिपाठी, मोहम्मद आजम, रफी अहमद, डाॅ. अतीक अहमद, सनोबर अली कुरैशी एडवोकेट, शबाहत हुसैन रिजवी एडवोकेट, मुकीम कुरैशी, डाॅ. तौहीद आलम लिम, अश्वनी दीक्षित, अखिलेश्वर धर द्विवेदी, अवनीश त्रिपाठी, सुरेन्द्र सिंह, गिरिराज सिंह, सूर्य प्रकाश पाण्डेय एडवोकेट, रामचंद्र रावत, अंजुम शहाब एडवोकेट, संतोष कुमार, अनुपम कुमार, सतीश चंद्र, केडी सिद्दीकी, सलामुद्दीन कुरैशी, मनोज गिरि आदि ने खुशी का इजहार करते हुए मुबारकबाद दी।

401 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts