Post

P
Deoria•11 days ago

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेहरौना पुल स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेहरौना पुल स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेहरौना पुल स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा। देवरिया 19 अक्टूबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के साथ थाना लार क्षेत्रांतर्गत मेहरौना पुल स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मूर्ति विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा विसर्जन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मूर्ति विसर्जन स्थल पर नाव, गोताखोर एवं बैरिकेडिंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जल में आवश्यक प्रबंध किए जाएं तथा भीड़ प्रबंधन और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

601 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts