Post

V
Gazipur•9 days ago

एक नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, सभी विभागों

एक नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, सभी विभागों

एक नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की पहल, पात्र लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील गाजीपुर।जनपद न्यायालय परिसर में आगामी एक नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर बुधवार को दसकक्षीय सभागार में बैठक आयोजित की गई। अपराह्न 1:30 बजे आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-01 एवं नोडल अधिकारी शक्ति सिंह प्रथम ने की।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बलराम दास ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में एक नवंबर को जनपद न्यायालय परिसर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर लगाया जाएगा। इसमें जनपद के सभी सरकारी विभागों की ओर से शिविर लगाकर संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभागों के जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके।उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य है। विशेष रूप से महिलाओं, निर्बल एवं निर्धन वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति तथा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आमजन से अपील की गई कि वे एक नवंबर को आयोजित होने वाले इस वृहद शिविर में पहुंचकर उपलब्ध विधिक सहायता एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या असुविधा होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।बैठक में जिला सूचना अधिकारी, गाजीपुर सहित मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

400 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts