Gorakhpur∨

Post

Pradhan Pravasi
Gorakhpur•about 21 hours ago

श्रमिक समाज कल्याण संघ के 50 वर्ष पूरे होने पर

श्रमिक समाज कल्याण संघ के 50 वर्ष पूरे होने पर
श्रमिक समाज कल्याण संघ के 50 वर्ष पूरे होने पर 9 दिसंबर 2026 को होगा स्थापना दिवस सहजनवा गोरखपुरअधिवेशन, प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने की बैठक संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं देने की मांग उठाई, संगठन को मजबूत बनाने एवं कर्मचारी समस्याओं पर हुआ मंथन लखनऊ। श्रमिक समाज कल्याण संघ, परिवहन निगम उत्तर प्रदेश के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 9 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस एवं अधिवेशन की तैयारियों को लेकर लखनऊ में प्रांतीय कार्य समिति की 127वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारी शामिल हुए और अधिवेशन की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों तथा संगठन की भावी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, उनके उत्पीड़न तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर भागीदारी बढ़ाने के विषय पर चर्चा की गई। संगठन की मजबूती के लिए टीम गठन तथा कर्मचारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर भी सहमति व्यक्त की गई। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष एमएल कुरील ने प्रदेश के सभी परिवहन निगम कर्मचारियों से 9 दिसंबर को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस एवं अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन के 50 वर्ष पूरे होना गौरवपूर्ण अवसर है और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की सहभागिता आवश्यक है। प्रदेश अध्यक्ष ने संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर भी विशेष रूप से आवाज उठाई। उन्होंने सरकार से अपील की कि संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं प्रदान की जाएं, ताकि उनके साथ न्याय हो सके और उन्हें सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां मिल सकें। बैठक में प्रांतीय महामंत्री महेंद्र कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार संयुक्त मंत्री आर. के. दोहरे ,रामेंद्र, परविंदर ,रामदुलारे अमर सिंह ,अशोक कुमार, कपिल देव, राम दवन पासवान क्षेत्रीय मंत्री, रामायण प्रसाद शाखा अध्यक्ष, रविन्द्र नाथ शाखा अध्यक्ष राकेश कुमार शाखा मंत्री,राम ललित प्रदेश सदस्य,सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी अधिवेशन को सफल बनाने तथा कर्मचारी हितों के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया गया। 9 दिसंबर को होने वाला अधिवेशन संगठन के 50 वर्षों के सफर, कर्मचारी हितों और भविष्य की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।
67 likes
670 views0 comments0 shares