Gorakhpur∨

Post

Dk Pandey
Gorakhpur•about 4 hours ago

चित्रकला प्रतियोगिता में सौम्या यादव ने मारी बाजी: संविधान दिवस पर बच्चों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

Slide 1
Slide 2
Slide 3
1/3
घघसरा, गोरखपुर। संविधान दिवस के अवसर पर पाली ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में कम्पोजिट विद्यालय पुण्डा के प्रांगण में छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार ने संविधान की शपथ लेकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और समर्पण का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सौम्या यादव ने प्रथम, शालिनी ने द्वितीय तथा अदिति भट्ट और श्रेया पासवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सहायक अध्यापक ध्रुव कुमार पाण्डेय ने संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों, भागों, अनुसूचियों, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नरेन्द्र वर्मा, आदर्श चौरसिया, विनीत, रंजना, पुष्पलता सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
55 likes
546 views0 comments0 shares