Gorakhpur∨

Post

Anoj. Tiwari
Deoria•about 9 hours ago

विशेष अभियान दिवस पर डीएम ने विभिन्न मतदान केदो का किया निरीक्षण, मतदाता सूची पुर्ननिरीक्षण कार्यों का लिया जायजा।

Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
1/5
विशेष अभियान दिवस पर डीएम ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का लिया जायजा। युवा मतदाता के नाम प्राथमिकता से जोड़ने और मतदाता सूची की त्रुटियों को समयबद्ध दूर करने के दिए निर्देश। देवरिया, 22 नवंबर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस पर जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की स्थिति परखी। उन्होंने विधानसभा देवरिया सदर के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 246 से 252 तक, विधानसभा रामपुर कारखाना के प्राथमिक विद्यालय सिरसिया स्थित बूथ संख्या 77, 78, 79 एवं 80 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरा, पथरदेवा स्थित बूथ संख्या 136, 137 एवं 138 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी ली तथा फॉर्म-6, 7 एवं 8, बीएलओ ऐप, ईपीआईसी एवं जेंडर रेशियो सहित मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का सत्यापन किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से छूटे पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के आवेदन प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किए जाएं। नाम, पता, आयु, लिंग एवं फोटो में संशोधन तथा स्थान परिवर्तन से संबंधित आवेदनों को भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए सभी बीएलओ निर्धारित समय तक अपने-अपने बूथों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर नागरिकों को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराएं। मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि ऐसे सभी युवा, जिनकी आयु 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। इसके लिए प्रारूप-6 भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं। मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए प्रारूप-7 तथा नाम, आयु, लिंग, फोटो एवं पते में संशोधन अथवा स्थान परिवर्तन के लिए प्रारूप-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। सभी निर्धारित प्रारूप बीएलओ के पास उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/⁠ अथवा प्ले स्टोर से ECINET मोबाइल ऐप डाउनलोड कर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
102 likes
1,017 views0 comments0 shares