Post

NEXT UPDATE
Sant Kabir Nagar•about 14 hours ago

संतकबीरनगर में खूनी संघर्ष: चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, चार गंभीर घायल; गांव में मचा हड़कंप

संतकबीरनगर में खूनी संघर्ष: चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, चार गंभीर घायल; गांव में मचा हड़कंप

संतकबीरनगर में खूनी संघर्ष: चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, चार गंभीर घायल; गांव में मचा हड़कंप बांसगांव संदेश | संतकबीरनगर। संतकबीरनगर जिले में रविवार शाम खेत में गेहूं की बुवाई को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोग बंदूक और लाठी-डंडे लेकर खेत में पहुंचे और दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान गोली लगने से चाचा-भतीजे रामकेश और प्रह्लाद की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित श्रीकेश के अनुसार, परिवार के लोग खेत में गेहूं की बुवाई कर रहे थे। इसी दौरान हमलावर बंदूक और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। गोलीबारी में रामकेश, उनके चाचा प्रह्लाद और घनश्याम को गोली लगी। दो लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है तथा अन्य का इलाज मेहदावल अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि पिछले चार वर्षों में विपक्षी पक्ष कई लोगों के साथ मारपीट कर चुका है। दो महीने पहले भी रामकेश के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। परिवार का आरोप है कि रामकेश पुलिस को लगातार आरोपियों की मौजूदगी की जानकारी देता था, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

0 likes
0 comments0 shares