Gazipur•about 1 hour ago
साइबर हेल्प डेस्क की पहल से पीड़ित को वापस मिले 19,487 रुपये

साइबर हेल्प डेस्क की पहल से पीड़ित को वापस मिले 19,487 रुपये
यूपीआई के जरिए हुई थी ऑनलाइन धोखाधड़ी, एमआरएम पोर्टल के माध्यम से खाते में वापस कराई गई रकम
जखनियां (गाजीपुर)। बांसगांव संदेश। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना स्थित साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता से ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। पुलिस टीम के प्रयास से पीड़ित के खाते से यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी कर निकाली गई 19,487.41 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोनहरा थाना क्षेत्र के बरार गांव निवासी आकिब खान पुत्र खुर्शीद अहमद के साथ ऑनलाइन यूपीआई फ्रॉड हुआ था। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ मामले में कार्रवाई शुरू की।पुलिस टीम ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से संबंधित कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी की गई कुल 19,487.41 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी।खाते में पूरी धनराशि वापस मिलने पर आकिब खान ने नोनहरा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम की सराहना करते हुए पुलिसकर्मियों के प्रति आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया।
97 likes
973 views0 comments0 shares