Post

Kailash Bihari
Sonbhadra•5 minutes ago

थाना चोपन पुलिस की बड़ी सफलता! 25 हजार रुपये का इनामिया वांछित गिरफ्तार

थाना चोपन पुलिस की बड़ी सफलता! 25 हजार रुपये का इनामिया वांछित गिरफ्तार

थाना चोपन पुलिस की बड़ी सफलता! 25 हजार रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। *🔸 अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में 05 आपराधिक मुकदमे दर्ज।* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुश्री मेविस टॉक तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित एवं इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 360/2026, धारा 287, 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस में वांछित एवं *25,000 रुपये के इनामिया* अभियुक्त *सोनू जायसवाल पुत्र स्व0 रामचन्द्र जायसवाल, निवासी जवारीडाड़ गुरमा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र* को पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.11.2026 को मध्य प्रदेश बॉर्डर के पास भरहरी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद सोनभद्र के विभिन्न थानों में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित कुल 05 अभियोग पंजीकृत हैं, जिनका विवरण निम्नवत है- 1. मु0अ0सं0 360/2026, धारा 287, 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस, थाना चोपन, सोनभद्र। 2. मु0अ0सं0 0021/2026, धारा 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस, थाना चोपन, सोनभद्र। 3. मु0अ0सं0 0447/2025, धारा 303(2) बीएनएस, थाना चोपन, सोनभद्र। 4. मु0अ0सं0 0058/2024, धारा 307 भादवि, थाना ओबरा, सोनभद्र। 5. मु0अ0सं0 013/2020, धारा 379, 411 भादवि, थाना हाथीनाला, सोनभद्र। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. निरीक्षक श्री गोपाल जी गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। 2. उ0नि0 श्री संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन। 3. हे0का0 अजय यादव, थाना चोपन। 4. का0 गोविन्द कुमार, थाना चोपन। 5. का0 उमेश तिवारी, थाना चोपन।

0 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts