Gorakhpur•about 1 hour ago
सिरसिया देवस्थान पर विशाल यज्ञ एवं भंडारे का हुआ आयोजन

चौरी चौरा गोरखपुर। ब्रह्मपुर के राजधानी गांव में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रसिद्ध सिरसिया देवस्थान पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशाल यज्ञ, पूजन, हवन एवं भंडारे का आयोजन हुआ। साथ ही जरूरतमंद गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कर मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया गया।
उल्लेखनीय है कि सिरसिया देवस्थान पर विगत 25 वर्षों से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगातार इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है। कार्यक्रम मे क्षेत्र सैकड़ों लोगो ने भाग लिया तथा यज्ञ, हवन, पूजन एवं भंडारे में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।आयोजन स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा आपसी सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता राज नारायण सिंह डॉ. मित्रपाल सिंह, मनोज सिंह, भाजपा नेता , अरुण कुमार सिंह, भगवान सिंह, अवधबिहारी सिंह, हेमंत यादव, सुरेंद्र यादव, दीप चंद वर्मा, पुरोहित आलोक कुमार, राजकुमार एवं मुन्नू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
76 likes
759 views0 comments0 shares