Post

Pradhan Pravasi
Gorakhpur•22 days ago

*डीएम दीपक मीणा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक*

*डीएम दीपक मीणा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक*

*डीएम दीपक मीणा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक* *एसआईआर के बाद छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए घर-घर जाएंगे बीएलओ* *18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं का नाम भी जोड़ा जाएगा* गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची में यदि किसी पात्र मतदाता का नाम दर्ज होने से छूट गया है तो उसे जोड़ने के लिए बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) फिर घर-घर जाएंगे। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के निर्देशों के अनुपालन में आगे की कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब यदि किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गया है तो उसका सत्यापन कर नियमानुसार नाम जोड़ने की कार्रवाई की जाए। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर ऐसे लोगों की जानकारी जुटाएंगे और पात्र पाए जाने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूटना नहीं चाहिए। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची से संबंधित जानकारी का सत्यापन करें और जिन पात्र लोगों का नाम सूची में नहीं है, उन्हें नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी दें। पात्र मतदाताओं का फार्म-6 भरवाकर नियमानुसार नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची की जांच करने और बूथ स्तर पर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के बूथ स्तर के प्रतिनिधि भी बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर काम करें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो उसकी जानकारी संबंधित बीएलओ तक पहुंचाई जाए, ताकि निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जोड़ा जा सके। डीएम ने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परिवारों में ऐसे युवाओं की पहचान की जाए, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और अभी तक उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है। बीएलओ घर-घर सत्यापन के दौरान ऐसे नए मतदाताओं की जानकारी प्राप्त कर उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को सही और अद्यतन रखना निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रशासन के साथ राजनीतिक दलों और आम मतदाताओं की भी सक्रिय भागीदारी जरूरी है। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में नहीं है तो संबंधित व्यक्ति स्वयं भी बीएलओ से संपर्क कर फार्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने हाल में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एसआईआर के बाद मतदाता सूची को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम किसी कारण से मतदाता सूची में दर्ज होने से रह गया है तो बीएलओ घर-घर जाकर जानकारी प्राप्त करें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जोड़ने की कार्रवाई करें। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं को भी मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। डीएम दीपक मीणा ने इसी निर्देश के अनुपालन में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अधिकारियों को कार्ययोजना के अनुसार कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि घर-घर सत्यापन के दौरान पात्र मतदाताओं की जानकारी जुटाई जाए और नाम जोड़ने की प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने मतदाताओं से भी अपील की कि वे स्वयं अपना नाम मतदाता सूची में जांचें। परिवार में यदि कोई सदस्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है तो उसका नाम भी जांचें। नाम दर्ज नहीं होने की स्थिति में बीएलओ से संपर्क कर फार्म-6 भरकर नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी करें। बैठक में एडीएम वित्त जय प्रकाश ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट मुकुल खंडेलवाल सहित संबंधित अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

1700 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts