Gorakhpur•about 7 hours ago
श्रीकृष्ण की बाल लीला और गोवर्धन महिमा पर भाव विभोर

चौरी चौरा गोरखपुर।सरदार नगर ब्लॉक के डुमरी खास में वीरेंद्र पांडेय एवं श्रीमती इंदु पांडेय की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं के माध्यम से समाज को प्रकृति के सम्मान और अहंकार त्यागने का संदेश दिया।
उन्होंने कथा प्रसंग में बताया कि जब गोकुलवासी देवराज इंद्र की पूजा की तैयारी कर रहे थे, तब श्रीकृष्ण ने उन्हें गोवर्धन पर्वत की महिमा समझाई। इसके बाद सभी ने गोवर्धन पर्वत की पूजा कर अन्नकूट का भोग लगाया। इससे क्रोधित होकर इंद्र ने गोकुल में मूसलाधार वर्षा शुरू कर दी। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर विशाल गोवर्धन पर्वत उठा लिया। सात दिनों तक पर्वत के नीचे सभी गोकुलवासियों और गाय-बछड़ों की रक्षा की। अंत में इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ और उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से क्षमा मांगी। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन रहे।
इस अवसर पर श्री नारायण पांडेय, राजेंद्र पांडेय, आनंद तिवारी, गणेश मणि त्रिपाठी, लाल बचन पांडेय, संदीप पांडेय, नीरज पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
88 likes
879 views0 comments0 shares