Gorakhpur•about 1 month ago
*करवल में A-1 मुरादाबादी चिकन बिरयानी शॉप का भव्य शुभारंभ, प्रधान संघ

*करवल में A-1 मुरादाबादी चिकन बिरयानी शॉप का भव्य शुभारंभ, प्रधान संघ अध्यक्ष बंशीधर यादव ने किया उद्घाटन*
*करवल, सहजनवा (गोरखपुर)।* सहजनवा क्षेत्र के करवल बाजार में A-1 मुरादाबादी चिकन बिरयानी शॉप का भव्य शुभारंभ सोमवार को धूमधाम से किया गया। दुकान का उद्घाटन प्रधान संघ अध्यक्ष बंशीधर यादव ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष बंशीधर यादव ने संचालक मोहम्मद आलिम को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठानों से स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ-साथ बेहतर खानपान की सुविधा मिलेगी।
उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से *रणविजय यादव, राजेश यादव, घनश्याम यादव* सहित गांव के कई गणमान्य लोग, युवा साथी व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान की सराहना की और संचालक को शुभकामनाएं दीं।
संचालक ने बताया कि यहां मुरादाबादी बिरयानी, चिकन करी, चिकन चाप व अन्य लजीज व्यंजन उचित मूल्य पर उपलब्ध है ।
667 likes
669 views0 comments1 shares