Gorakhpur∨

Post

Harishchand Soni
Gorakhpur•about 4 hours ago

संविधान दिवस पर चिल्लूपार को योगी ने दी मूर्ति सुंदरीकरण

संविधान दिवस पर चिल्लूपार को योगी ने दी मूर्ति सुंदरीकरण
संविधान दिवस पर चिल्लूपार को योगी ने दी मूर्ति सुंदरीकरण की सौगात चिल्लूपार में दस स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों का होगा सुंदरीकरण बड़हलगंज में अम्बेडकर तिराहा, कॉलेज तिराहा और दीनदयाल चौक भी योजना में शामिल बड़हलगंज। संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार ने विधानसभा क्षेत्र चिल्लूपार को महापुरुषों की मूर्तियों के सुंदरीकरण की सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रदेशभर में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों के सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में कुल दस स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसमें नगर पंचायत बड़हलगंज के अम्बेडकर तिराहा, कॉलेज तिराहा और दीनदयाल चौक पर स्थापित महापुरुषों की मूर्तियां भी शामिल हैं। इन स्थलों पर मूर्तियों के सुंदरीकरण के साथ परिसर को आकर्षक बनाने और विकास कार्य कराए जाएंगे। योजना के शुभारंभ को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चयनित स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने लोकभवन में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम तथा मूर्ति विकास योजना के शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखा और खुशी में मिठाई वितरित की। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. प्रीति महेश उमर ने दीनदयाल चौक, ब्लॉक प्रमुख राम आशीष राय ने अम्बेडकर तिराहा तथा चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कॉलेज तिराहा पर आयोजित कार्यक्रमों की अगुवाई की। सभी ने साथियों के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. प्रीति महेश उमर ने बड़हलगंज में विकास कार्यों की निरंतर श्रृंखला और महापुरुषों की मूर्तियों के सुंदरीकरण की योजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी मनोज सिंह, श्रीकांत सोनी, संतोष जायसवाल, गंगा सोनी, विजयलक्ष्मी जायसवाल, निशा जायसवाल, हरपाल दास नागवानी, सोनू श्रीवास्तव, अजीतराव, दिनेश मद्धेशिया, श्रीराम मद्धेशिया, राधेश्याम वर्मा, विपुल साहनी, परमात्मा पटवा, महेश पटेल, सभासद राकेश राय, दीपक शर्मा, अमूल्य चंद चतुर्वेदी, संजय सोनकर, सूरज सोनकर, सुनील यादव, दीपक गौड़, लक्ष्मण निषाद, नियाज कुरैशी, ऋषि चंद, रामदास मद्धेशिया, संजय मौर्य, सुरेश उमर, हिमांशु गौड़, उमेश यादव, इंजीनियर किशोरी जायसवाल, विष्णु गुप्ता, शैलेश तिवारी सत्तु, मुन्नू मद्धेशिया, अमरनाथ उमर, नंदलाल पटवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
60 likes
599 views0 comments0 shares