Post

P
Deoria•23 days ago

नुक्कड़ नाटक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं का दिया संदेश। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र

नुक्कड़ नाटक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं का दिया संदेश। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र

नुक्कड़ नाटक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं का दिया संदेश। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन स्थानों पर हुआ आयोजन, करीब 750 लोगों ने देखी कलाकारों की प्रस्तुति। देवरिया 07 अक्टूबर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा : अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा पंजीकृत कलाकारों की ओर से रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक जागरूकता और सरकार की उपलब्धियों का संदेश आमजन तक पहुंचाया। कार्यक्रम के तहत सुदामा चौराहा, इंदुपुर चौराहा और रामलक्षण चौराहा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने अपनी प्रभावी प्रस्तुति, संवाद और अभिनय के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यों की जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे और कलाकारों की प्रस्तुति को सराहा। आयोजित कार्यक्रमों में दर्शकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति जागरूक करना तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना रहा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में नुक्कड़ नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकारों द्वारा मनोरंजन के साथ-साथ जनहित एवं जागरूकता का संदेश भी प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

1800 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts