Post

NEXT UPDATE
Gorakhpur•about 3 hours ago

गोरखपुर केसरी बने हरिओम यादव, ग्राम प्रधान आनंद यादव ने दी बधाई

गोरखपुर केसरी बने हरिओम यादव, ग्राम प्रधान आनंद यादव ने दी बधाई

गोरखपुर। ग्राम पंचायत महसीन खास निवासी हरिओम यादव पुत्र राधेश्याम यादव ने गोरखपुर केसरी का खिताब जीतकर क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाया है। उनकी शानदार जीत से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। हरिओम यादव की इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान आनंद यादव, अनुराग सिंह, संजय यादव, साहब यादव, विकास सिंह, ओमप्रकाश यादव सहित समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने कहा कि हरिओम पहलवान ने अपनी मेहनत, लगन और दमदार प्रदर्शन से महसीन खास सहित पूरे गोरखपुर का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस शानदार सफलता पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा से जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

0 likes
0 comments0 shares