
Gorakhpur•about 2 hours ago
पुरोहित स्व. रामचंद्र त्रिपाठी की पत्नी सावित्री देवी का निधन, क्षेत्र

पुरोहित स्व. रामचंद्र त्रिपाठी की पत्नी सावित्री देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर बांसगांव, गोरखपुर। बांसगांव के पुरोहित स्वर्गीय रामचंद्र त्रिपाठी की धर्मपत्नी सावित्री देवी (92 वर्ष) का निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। सावित्री देवी के बड़े पुत्र राजेंद्र त्रिपाठी, जो बांसगांव सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, तथा जितेंद्र त्रिपाठी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को सुबह 10 बजे बड़हलगंज स्थित मुक्तिधाम पर किया जाएगा। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है। बांसगांव संदेश
0 likes
0 comments0 shares