Post

Tapan Kumar Bose
Lucknow•27 days ago

गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, पूर्व जिलाध्यक्ष को मारा

गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, पूर्व जिलाध्यक्ष को मारा

गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, पूर्व जिलाध्यक्ष को मारा थप्पड़, 2027 की दावेदारी को लेकर भिड़े कार्यकर्ता *गोरखपुर, 3 अक्टूबर।* गोरखपुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जमकर हंगामा हो गया। 2027 विधानसभा चुनाव में दावेदारी को लेकर पार्टी के दो गुट आपस में भिड़ गए। मामला गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी और इसी सीट से दावेदारी कर रहे अंशुमान सिंह के समर्थकों के बीच पहले गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान अंशुमान सिंह के बेटे कमलेश सिंह ने पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने का वीडियो भी सामने आया है। घटना के समय मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया। हालांकि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसे लेकर दोनों पक्ष अलग-अलग दावे कर रहे हैं।

2200 likes
0 comments2 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts