Gorakhpur∨

Post

Randheer Kumar
Gorakhpur•about 1 hour ago

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार ने संभाला कार्यभार

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार ने संभाला कार्यभार
नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार ने संभाला कार्यभार कौड़ीराम गोरखपुर । बांसगांव संदेश । विकास खंड कौड़ीराम के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार ने शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी जय प्रकाश मौर्य के देवरिया जनपद में स्थानांतरण के बाद यह जिम्मेदारी संभाली है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना और परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन, शिक्षकों की समय से उपस्थिति, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से संचालित शैक्षिक योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों तक पहुंचाना, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को पूरा करना तथा विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना प्राथमिकता में शामिल है। इसके लिए शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और विभागीय कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करना होगा। विभागीय कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के साथ ही विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रयास किया जाएगा।
74 likes
744 views0 comments0 shares