Gorakhpur∨

Post

Dhananjay Pandey
Gorakhpur•about 2 hours ago

संविधान दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

संविधान दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
चौरी चौरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश।गुरुवार को कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पी जी कॉलेज, डुमरी खास,सोनबरसा बाजार के तत्वाधान में महाविद्यालय के प्रबंधक मनीष वर्मा के मार्गदर्शन में संविधान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक / स्वयं सेविकाओं तथा 44 बटालियन एवं 15 गर्ल्स बटालियन के कैडेटों तथा महाविद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओं द्वारा संगोष्ठी में प्रतिभाग किया गया । संगोष्ठी को संबोधित करते हुए इतिहास विभाग के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर शैलेश कुमार मल्ल ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान है जिसमें हर देश वासी को सामान अवसर सम्मानपूर्ण जीवन, राष्ट्रीय कर्तव्य और अधिकार प्रदान कर मजबूत राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है । 26 नवंबर को 1949 को भारत का संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है जिसमें देश के हर नागरिक को समानता स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है इसलिए सभी भारतवासी 26 नवंबर को यादगार पल संविधान दिवस को मानते हुए । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सत्यवान कुमार यादव द्वारा दिया गया। संगोष्ठी में सभी शिक्षकगण डॉ बलजीत डॉ राघवेंद्र चौहान, डॉ मंजुला त्रिपाठी , डॉ बलजीत, डॉ संतोष कुमार ,डॉ शैलेश पाण्डेय, डॉ ऋषिकेश विश्वकर्मा डॉ रामू गुप्ता,डॉ राकेश मल्ल, अविनाश त्रिपाठी,संजय पटेल ,वैभव त्रिपाठी हरिराम पाल, जिशू राव,अंजू गुप्ता, नीरज पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।
82 likes
819 views0 comments0 shares