Post

Bhola Gaur
Gorakhpur•about 9 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़ दीपावली पर गुलजार हुआ बेलघाट चौराहा, मिठाइयों की दुकानों पर उमड़ी भारी भीड़

ब्रेकिंग न्यूज़ दीपावली पर गुलजार हुआ बेलघाट चौराहा, मिठाइयों की दुकानों पर उमड़ी भारी भीड़

ब्रेकिंग न्यूज़ दीपावली पर गुलजार हुआ बेलघाट चौराहा, मिठाइयों की दुकानों पर उमड़ी भीड़, बाजार में दिखा उत्साह बेलघाट, गोरखपुर। दीपावली के पावन पर्व को लेकर बेलघाट चौराहे पर रौनक देखने को मिली। त्योहार की खुशियों के बीच पूरा बाजार गुलजार नजर आया। मिठाइयों की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने दीपावली की तैयारियों को लेकर जमकर खरीदारी की, जिससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे और व्यापारियों में भी उत्साह देखने को मिला। दीपावली प्रकाश, खुशियों और आपसी प्रेम एवं सौहार्द का पर्व है। इस अवसर पर लोगों ने मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए मिठाइयां, फल, फूल, माला और पूजन सामग्री की खरीदारी की। मिठाइयों की दुकानों पर लड्डू, पेड़ा, बर्फी और मलाई सहित विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। वहीं दूसरी तरफ बाजार में पटाखों की दुकानें भी सज गई हैं। पटाखों की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेलघाट पुलिस भी पूरी तरह सक्रिय नजर आई। पुलिस की ओर से पटाखा दुकानदारों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए। दुकानों पर अग्निशमन के छोटे उपकरण (फायर एक्सटिंग्विशर) रखने तथा आग से बचाव के आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सतर्कता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दीपावली के त्योहार ने बेलघाट बाजार की रौनक बढ़ा दी है। व्यापारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। दीपावली की खुशियों से रोशन हुआ बेलघाट बाजार, हर तरफ उत्साह, उल्लास और त्योहार की चमक देखने को मिली।

0 likes
0 comments0 shares