Gorakhpur•about 2 hours ago
होली फ्लेम एकेडमी में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ओलंपियाड परीक्षा, कक्षा2से11 तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

होली फ्लेम एकेडमी में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ओलंपियाड परीक्षा, कक्षा 2 से 11 तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
बेलघाट बांसगांव संदेश न्यूज़
कुरी बाजार, बेलघाट, गोरखपुर। बेलघाट क्षेत्र के कुरी बाजार स्थित होली फ्लेम एकेडमी में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। परीक्षा में कक्षा 2 से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विद्यालय परिसर में परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। विद्यार्थियों ने अनुशासन और पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में कुशलतापूर्वक संपन्न हुई।
विद्यालय प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था और सहयोग के चलते ओलंपियाड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी। इस आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, ज्ञान और शैक्षणिक क्षमता का मूल्यांकन करने का अवसर मिला।
77 likes
772 views0 comments0 shares