Gorakhpur•about 3 hours ago
दो युवतियों को खेत में खींचने की कोशिश, विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी


1/2
दो युवतियों को खेत में खींचने की कोशिश, विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी
सिकरीगंज गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र में खेत की ओर जा रही दो युवतियों के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही एक युवक और उसके दो अज्ञात साथियों पर अभद्रता करने, जबरन खेत की ओर खींचने और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के मुताबिक, 26 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे वह गांव की एक अन्य युवती के साथ खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान राहुल अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और दोनों के साथ छेड़खानी करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी आशीष कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की गई है, प्रस्तुत प्रकरण पट्टीदारी से मारपीट का है एवम् छेड़खानी का आरोप गलत लगाया जा रहा है l तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है l
78 likes
782 views0 comments0 shares